{"_id":"69f8dc25d40966b55d04b97b","slug":"immediately-after-the-measurement-the-soil-will-be-leveled-and-the-pavement-will-be-constructed-gonda-news-c-100-1-slko1026-157595-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पैमाइश के तुरंत बाद होगी मिट्टी पटाई व खड़ंजे का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पैमाइश के तुरंत बाद होगी मिट्टी पटाई व खड़ंजे का निर्माण
Mon, 04 May 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 04 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोण्डा। देवीपाटन मंडल में चकमार्गों पर अतिक्रमण और अवरुद्ध रास्तों को लेकर प्रशासन पूरी सख्ती बरतेगा। आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मिली शिकायतों के आधार पर चकमार्ग से जुड़े विवादों के निस्तारण के लिए एक व्यापक कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि केवल पैमाइश कर देने मात्र से ही समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि स्थायी रूप से रास्ते बहाल करने के लिए मिट्टी पटाई और खड़ंजा निर्माण को भी अनिवार्य रूप से कराया जाए।
आयुक्त ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चकमार्गों पर अतिक्रमण अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील करनैलगंज में जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे प्रकरण सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। तैयार एक्शन प्लान के अनुसार लेखपाल द्वारा पैमाइश के बाद चकमार्गों की सूची ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी को दी जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्ताव पारित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। तहसील स्तर पर यह सूची तहसीलदार के माध्यम से उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी तक भेजी जाएगी, जहां से आवश्यक बजट और संसाधनों की व्यवस्था कर कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
इसके साथ ही क्षेत्र पंचायतवार चिह्नित चकमार्गों की सूची जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी को भेजी जाए, ताकि बड़े और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा सके। चकमार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए स्थानीय पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
15 दिन में मांगी रिपोर्ट, फोटो सहित होगी निगरानी
आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि 15 दिनों के भीतर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, जिन चकमार्गों का सीमांकन किया गया है, उनकी फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रगति की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके।