फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Illegal,minning

अवैध खनन रोकने को मांगी एक प्लाटून पीएसी

Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal,minning
तरबगंज (गोंडा)। तहसील क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर में अवैध खनन रोकने के लिए एक प्लाटून पीएससी मांगी गई है, जोकि थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज और खनन निरीक्षक की अगुवाई में माझा क्षेत्र में अवैध खनन रोकेगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले रात में डेढ़ बजे एसडीएम कुलदीप सिंह को बड़े पैमाने पर सोनौली मोहम्मदपुर में अवैध खनन की सूचना मिली। आनन-फानन में क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी, तहसीलदार पैगाम हैदर और थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज की टीम ने घाघरा के बीहड़ में बसे सोनौली मोहम्मदपुर के माझा क्षेत्र में अवैध खनन स्थल पर छापा मारा। मौके से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद हुई।
विज्ञापन

अवैध खनन के निशान मौजूद थे, लेकिन खनन में लगा डंपर और खनन मशीन नहीं मिली। एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि बाइक और मोबाइल थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज के सुपुर्द कर दी गई है। यहां पर अवैध खनन के निशान मिले हैं। माझा क्षेत्र बीहड़ और खतरनाक होने के कारण जिला प्रशासन से एक प्लाटून पीएसी तैनात करने की मांग की गई है। जिससे अवैध खनन पर शिकंजा कसा जा सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed