फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Illegal clinic will be sealed, FIR will be lodged against the operator

Gonda News: सील होगा अवैध क्लीनिक, संचालक पर होगी एफआईआर

Fri, 06 Feb 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Illegal clinic will be sealed, FIR will be lodged against the operator
तरबगंज। महराजगंज कस्बे में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील करके संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के मंडल उपाध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने क्लीनिक के अवैध संचालन की शिकायत की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने अपनी डी-फार्मा की डिग्री किसी अन्य संस्थान में संलग्न कर रखी है, इसके बावजूद वह अवैध तरीके से मेडिकल स्टोर व क्लीनिक चला रहा था। शिकायत पर 19 जनवरी को सीएचसी अधीक्षक डॉ. नवनीत गौरव सिंह ने मामले की जांच करके संचालक को संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने का अवसर दिया। निर्धारित समय में प्रपत्र उपलब्ध न कराने पर अधीक्षक ने जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी थी। इसके बाद सीएमओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए क्लीनिक सील करने और संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. नवनीत गौरव ने बताया कि संचालक नवी मोहम्मद डी-फार्मा व ईटीसीटी डिग्री की आड़ में अवैध रूप से क्लीनिक चला रहा था। सीएमओ के निर्देशानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed