फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   IG tested the reality of solution day in Kotwali countryside

आईजी ने कोतवाली देहात में परखी समाधान दिवस की हकीकत

Sat, 24 Jul 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
IG tested the reality of solution day in Kotwali countryside
गोंडा के कोतवाली देहात में समाधान दिवस पर सुनवाई करते आईजी डॉ राकेश सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह शनिवार को समाधान दिवस की हकीकत परखने को कोतवाली देहात पहुंचे। आईजी ने कोतवाली देहात में लोगों की समस्या सुनी।
विज्ञापन

आईजी ने अधीनस्थों को समस्याओं को निराकरण करने के निर्देश दिए। आईजी ने राजस्व मामलों को राजस्व कर्मियों के संग मिलकर समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं धानेपुर व इटियाथोक थाने में डीएम मार्कण्डेय शाही व एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने फरियादियों की समस्या सुनी और उसका निराकरण किया।
विज्ञापन

आईजी डॉ. राकेश सिंह समाधान दिवस की हकीकत परखने को शनिवार की सुबह कोतवाली देहात पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की समस्या सुनी और उसके निस्तारण के कोतवाल देहात संतोष कुमार तिवारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित आए थे। जिसके निरास्तारण के लिए राजस्व विभाग के उच्चाधिकरियों व हल्का लेखपाल का सहयोग लेकर शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद आईजी कोतवाली देहात का निरीक्षण किया एवं महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से व बीट क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों से संबंधित बीट के संभ्रांत व्यक्तियों, अपराधियों, शस्त्रधारियों, धार्मिक स्थलों व राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने बीट अधिकारियों को बीट क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अपराध नियंत्रण के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उधर डीएम मार्कंडेय शाही एवम् पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने थाना धानेपुर व इटियाथोक में समाधान दिवस पर शिकायतें सुनी। इन दोनों थानों में भी अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित आए। जिसका राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निराकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed