{"_id":"61082b0d8ebc3e842c42518b","slug":"ig-boosted-morale-by-making-children-sit-in-their-chair-gonda-news-lko5896348110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने बच्चों को अपनी कुर्सी पर बिठाकर बढ़ाया मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने बच्चों को अपनी कुर्सी पर बिठाकर बढ़ाया मनोबल
विज्ञापन
गोंडा के आईजी कैम्प कार्यालय में निराश्रित बच्चे को अपनी कुर्सी पर बिठाकर मनोबल बढ़ाते आईजी डॉ. र
- फोटो : GONDA
गोंडा। महिला उत्थान सेवा समिति की ओर से सोमवार को आईजी कैम्प कार्यालय में आयोजित निराश्रित बच्चों के शिक्षा संबंधी एक कार्यक्रम के दौरान आईजी ने निराश्रित बच्चो को अपनी कुर्सी पर बिठाकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
महिला उत्थान सेवा समिति की प्रबंधक निधि त्रिपाठी व चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्र निराश्रित बच्चों के उत्थान के लिए उन्हे शिक्षित करने का अभियान चला रहे हैं। इसी से संबंधित आईजी कैम्प कार्यालय पर सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
जिसमें निराश्रित बच्चों को शिक्षित करने में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी समेत समाज के सभी वर्ग के लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया गया। महिला उत्थान समिति की प्रबन्ध निधि व चाइल्ड लाइन के प्रभारी आशीष ने सोमवार को आईजी कैम्प कार्यालय पर निराश्रित बच्चों को आईजी से मिलवाया तो आईजी डॉ. राकेश सिंह से मिलवाया तो बच्चे गदगद हो गए।
विज्ञापन
आईजी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए अपनी कुर्सी पर बिठा दिया। आईजी ने बच्चों से कहा कि अगर वह मेहनत व लगन के साथ शिक्षा हासिल करेंगे तो एक दिन ऐसा आएगा कि वह भी अपनी काबलियत के दम पर आईजी की कुर्सी तक पहुंचेंगे।
आईजी ने कि बच्चे हमारे देश व समाज का भविष्य हैं इनकी मनोकामना पूरी करनी चाहिए तथा मनोबल को बढ़ाना चाहिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मंडलीय रिसोर्स पर्सन अनिल कुमार समेत बच्चे मौजूद रहे।