फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If you pay your electricity bills regularly, you will get uninterrupted supply

Gonda News: नियमित रूप से बिजली बिल जमा कर रहे तो मिले सुचारु आपूर्ति

Mon, 27 Apr 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
If you pay your electricity bills regularly, you will get uninterrupted supply
गर पालिका परिषद सभागार में अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में नागरिकों की ​शिकायतें दर्ज करते मुख
गोंडा। नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का दर्द खुलकर सामने आया। कार्यक्रम में देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ और गोंडा के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारियों, सभासदों और आम नागरिकों ने एक के बाद एक समस्याएं गिनाते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि जब वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं तो उन्हें बेहतर और सुचारु आपूर्ति मिलनी चाहिए। मगर स्थिति यह है कि शिकायतों का निस्तारण तो दूर, कई क्षेत्रों में जेई फोन तक नहीं उठाते। इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी नेता भूपेंद्र आर्या ने कहा कि अनुरक्षण के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जाती है, लेकिन इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को नहीं दी जाती। इससे कारोबार प्रभावित होता है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग फीडर बनाने की मांग भी रखी, ताकि व्यावसायिक गतिविधियों पर असर न पड़े। सज्जाद अली और आफाक अली ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए बताया कि बिल जमा करने के बाद भी आपूर्ति चालू होने में सात से आठ घंटे का समय लग रहा है। इस दौरान उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता शिवकुमार सोनी ने भरत मिलाप चौराहे से ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग की। केबी सिंह ने मालवीय नगर में बंदरों के बढ़ते उत्पात से बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने की समस्या बताई। अनिल श्रीवास्तव ने आवास विकास और पटेल नगर क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग होने की शिकायत की।
मुशीर अहमद ने मेवातियान में ओवरलोड के कारण बंच केबल जलने की समस्या रखी, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। रूमी अली ने मालवीय नगर में बीच गली में लगे खंभे में करंट उतरने का खतरा बताया। शाहिद अली कुरैशी ने रिहायशी क्षेत्रों से हाईटेंशन लाइन हटाने या सुरक्षा के ठोस इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की।
सभासद अली हैदर ने बताया कि उनके क्षेत्र में अब भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। शिकायत के बावजूद सात माह से समस्या जस की तस बनी हुई है। सभासद फहीम सिद्दीकी ने कहा कि सोनी हरिलाल क्षेत्र में पैसा जमा करने के बावजूद लाइन नहीं बनाई गई है। ताहिर अहमद और अब्दुल्ला अंसारी ने लो वोल्टेज और पोल हटाने की समस्या उठाई। डॉ. शेर बहादुर सिंह, जसपाल सलूजा व अतीक अहमद ने भी व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

अधिकारी बोले- जल्द उठाए जाएंगे सुधारात्मक कदम
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ और अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने कहा कि जेई द्वारा फोन न उठाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उनसे जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 8004916772 और 8004916771 जारी किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। संवाद के माध्यम से मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जल्द सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed