फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   If you find a shortage of bonfires or night shelters, call the control room

Gonda News: अलाव या रैन बसेरों में कमी मिले तो कंट्रोल रूम में करें फोन

Fri, 05 Dec 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
If you find a shortage of bonfires or night shelters, call the control room
रोडवेज बस अड्डे के पास बने रैन बसेरे का निरीक्षण करते जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव। स्रोत
गोंडा। शीतलहर की दस्तक के साथ ही प्रशासन ने व्यवस्था की निगरानी बढ़ा दी है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अलाव या रैन बसेरों की व्यवस्था में कमी दिखे तो तत्काल जिला कंट्रोल रूम के नंबर 05262-230125 या 05262-358560 पर सूचना दें, ताकि शीघ्र समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर शुक्रवार देर रात अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार व जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने नगरीय इलाके के रैन बसेरा की हकीकत देखी। प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पहुंचकर अलाव की व्यवस्थाओं की स्थिति परखी और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। वहीं, एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा ने कस्बे में ठंड से बचाव के इंतजाम को लेकर भ्रमण किया। अलाव के साथ ही रैन बसेरे की स्थिति भी देखी।
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि शीतलहर के चलते किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए। रैन बसेरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि अलाव की नियमित निगरानी, रैन बसेरों की समीक्षा की जाए। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed