{"_id":"5d9b6e628ebc3e01506ef6b2","slug":"if-the-dowry-is-not-found-then-the-married-woman-is-beaten-and-driven-away-from-home-gonda-news-lko485650796","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। दहेज न मिलने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। माइके वालों की तहरीर पर पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।
खोडंारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रांट गांव निवासी जयमंगल ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि थाना छपिया निवासी संतोष कुमार पुत्र कन्हैयालाल के साथ वर्ष 2013 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उसने अपनी बेटी गायत्री देवी की शादी की थी। हैसियत के मुताबिक उपहार देकर विदा किया था।
लड़की के एक 4 वर्ष का बेटा भी है। शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद संतोष कुमार, भाई जुग्गीलाल पुत्रगण कन्हैया लाल व ससुर कन्हैया लाल, सास चंदा देवी, जेठानी कंचन देवी ने मिलकर शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज का उलाहना देकर गाली गुप्ता देकर मारते-पीटते रहे। बीते आठ अगस्त को उसकी लड़की को सभी लोगों ने मिलकर मारापीटा और घर से भगा दिया। और कहा कि दोबारा लौटकर आओगी तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
इस बाबत थानाध्यक्ष खोड़ारे संजय कुमार ने बताया कि पति व उसके भाई, सास, ससुर, जेठानी के ऊपर दहेज उत्पीड़न व जान से मार देने की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है