{"_id":"663fb32c914c99e79c0eff1b","slug":"if-allegations-are-proved-i-will-hang-myself-brij-bhushan-gonda-news-c-100-1-gon1002-117021-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप साबित हुए तो लगा लूंगा फांसी : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप साबित हुए तो लगा लूंगा फांसी : बृजभूषण
Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि यह मामला गंभीर नहीं है। वह सवा साल से इसे झेल रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर पुराना राग अलापा। कहा कि यदि आरोप साबित हो गए वह फांसी लगा लेंगे। बृजभूषण ने नवाबगंज के विश्नोहरपुर स्थित कैंप कार्यालय में मीडिया से वार्ता के दौरान ये दावा किया।
दिल्ली के राउज एवेन्यू जिला न्यायालय स्थित एमपीएमएलए स्पेशल कोर्ट में आरोप तय होने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण कहा कि यौन शोषण के आरोपों में अब उन्हें भी जिरह, बहस और प्रमाण रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला झूठा है। अदालत में सब साफ हो जाएगा। न्यायालय में आरोप तय होने के सवाल पर कहा कि यह न्याय की प्रक्रिया है। न्यायालय ने चार्जशीट के कुछ हिस्से को छोड़ दिया है और कुछ को स्वीकार किया है। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया का स्वागत करते हुए कहा कि मेरे साहबजादे चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीत जाने के बाद फिर बात होगी।