फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Husband gave wife divorces over phone

पति ने पत्नी को फोन पर दे दिया तीन तलाक

Thu, 05 Dec 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Husband gave wife divorces over phone
परसपुर (गोंडा)। दहेज में बाइक व 50 हजार रुपया नकद न देने पर शौहर ने मोबाइल पर ही अपनी बीबी को तीन तलाक बोल दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाने में आरोपी शौहर के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम व मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर थाना परसपुर में दर्ज कराए केस में दर्ज कराई रिपोर्ट में परसपुर कस्बे के मुहल्ला साईंतकिया की रहने वाली रेशमा पुत्री असवरअली ने कहा कि उसकी शादी 14 मार्च 2018 को ग्राम धनौरा थाना परसपुर निवासी शाकिरअली पुत्र उम्मत अली के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। कम दहेज लाने को लेकर उसका पति हमेेशा उसे ताना दिया करता था। 29 नवंबर की दोपहर जब उसने पति को फोन किया और दहेज में बाइक व 50 हजार रुपए की मांग की। न देने पर फोन कॉल पर ही उसे तीन तलाक कह तलाक दे दिया।
विज्ञापन

जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने थाने पहुंची तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह एसपी से मिली और आपबीती सुनाई। इसके बाद एसपी के आदेश पर पति उन्नमत अली के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम व मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष राम अवतार सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed