फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Husband accused of murdering wife arrested

पत्नी की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of murdering wife arrested
गोंडा। पिपरा बाजार में की रहने वाली विवाहिता युवती की दहेज की खातिर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में पति समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष खरगूपुर चितवन कुमार ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के दुर्गा वैनिया गांव निवासी पूनम दुबे ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी भानुप्रिया की शादी 11 दिसंबर 2020 को थाना खरगूपुर क्षेत्र के पिपरा बाजार के रहने वाले मुकेश कुमार तिवारी के साथ की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक, नकदी आदि की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर मुकेश ने उसकी बेटी भानुप्रिया की 26 जनवरी की रात गला घोंटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को घर से कुछ दूर गन्ने के खेत में फावड़े से गड्ढा खोदकर दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि भानुप्रिया की मां की तहरीर पर पति मुकेश कुमार तिवारी, ससुर सुरेश तिवारी, सास रीता देवी, ननद साधना, रूद्र प्रकाश तिवारी निवासी पिपरा बाजार तथा बुद्ध लाल शुक्ल निवासी चिलबिला खत्तीपुर कोतवाली देहात के खिलाफ दहेज हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश को हत्या में प्रयुक्त फावड़े के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed