{"_id":"843b597bfcbaca7d4194679ddd25fc24","slug":"hra-college-won-the-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरए कॉलेज ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरए कॉलेज ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतिहवा खेल मैदान पर चल रहे कौमी एकता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला गया। मुकाबला जीतकर एचआरए इंटर कॉलेज उतरौला की टीम ने टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच ग्रीन गोल्ड क्लब बनई एवं एचआरए इंटर कॉलेज उतरौला के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एचआरए कॉलेज की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन गोल्ड क्लब टीम 13 ओवर में मात्र 110 रन पर आउट हो गई। एचआरए कालेज ने 24 रन से मैच जीत लिया।
विजेता टीम को कलीम खान व मुनीर पाशा ने ट्रॉफी व 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
मैच में चार विकेट लेने वाले एचआरए कॉलेज के गेंदबाज पुनीत को मैन ऑफ द मैच एवं टूर्नामेंट में गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले आरिश को मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया।