फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   How to apply for graduation without marksheet

Gonda News: बिना अंकपत्र कैसे करें स्नातक में आवेदन

Thu, 19 Jun 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
How to apply for graduation without marksheet
गोंडा। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद भी अभी तक इंटर पास करने वाले छात्रों को अंकपत्र ही नहीं मिला है। ऐसे में छात्रों के सामने सबसे बड़ी समस्या है कि वह आवेदन कैसे करें। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अंकपत्र आ जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल 2025 को हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। इसमें हाईस्कूल के 49,362 परीक्षार्थियों में से 43,060 ने परीक्षा पास की। इंटर 45,788 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 34, 465 ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

अब स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार से लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए वेबसाइट एलबीएसडीसी डॉट ओआरजी डॉट इन पर आवेदन करने की सुविधा दी गई है। प्राचार्य प्राे. रवींद्र कुमार ने बताया कि स्नातक की सभी कक्षाओं में प्रवेश मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार अनुमन्य सीटों पर होगा। प्रवेश के लिए अनुमन्य सीटों से अधिक आवेदन की स्थिति में इंटर मीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता क्रम में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आ रही समस्या
इंटर की परीक्षा पास करने वाले राजन का कहना है कि अभी अंकपत्र नहीं आया है। ऐसे में समस्या आ रही है। अंकपत्र की प्रति अपलोड की जानी है, अब कैसे क्या करें। प्रीति का कहना था कि एक माह से अधिक का समय हो गया है, अभी तक अंकपत्र नहीं आए हैं। अभिषेक वैश्य का कहना है कि अंकपत्र न आने से दिक्कत हो रही है।



जल्द आएगा अंकपत्र
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि अभी तक अंकपत्र नहीं आ सका है। इसके लिए बोर्ड के अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed