फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Housing will be built in district panchayat colony from 1.23 crore

1.23 करोड़ से जिला पंचायत कॉलोनी में बनेंगे आवास

Tue, 27 Aug 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Housing will be built in district panchayat colony from 1.23 crore
गोंडा। जिला पंचायत कॉलोनी बहराइच रोड में 1.23 करोड़ से आवासों का निर्माण होगा। अध्यक्ष जिला पंचायत केतकी सिंह ने परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के कॉलोनियों की सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम के पहले जिपं अध्यक्ष ने सोमवार को अपने कार्यालय पर परियोजना निदेशक सेवाराम चौधरी से योजनाओं पर चर्चा की। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि आवास विहीन गरीबों को प्राथमिकता पर आवास की सुविधा दी जाए। कई गांवों के लोगों ने अध्यक्ष से भेंट करके समस्या बताई कि पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

इस पर जिपं अध्यक्ष केतकी सिंह ने परियोजना निदेशक को जानकारी करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिला पंचायत कॉॅलोनी में टाइप- तीन के चार आवासों का निर्माण 65 लाख रुपये से और टाइप टू के चार आवासों का निर्माण 55 लाख रुपये से होगा। इसके अलावा 3 लाख रुपये से एक गैरेज का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed