{"_id":"570552cd4f1c1b9055c814fa","slug":"houses-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 29 मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 29 मकान राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को दो ब्लॉकों में आग से दो गांव के करीब 29 आशियाने जलकर राख हो गये। नवाबगंज के नकहरा का मजरा भरईंया जलकर राख हो गया। यहां पर 18 आशियाने जलकर राख हो गये। तरबगंज क्षेत्र में चरौठा गांव में आग से 11 घर जलकर राख हो गए। 12 मवेशी झुलसकर मर गए। आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति झुलस गया। इन दोनों गांवों में करीब नौ लाख रुपये क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नकहरा भरईंया में बुधवार को दोपहर बाद बुधवार को प्रीतम के घर से आग लगने से गांव के पारसी देवी, राम मनोरथ, शारदा, सालिगराम, राम कुमार, राजेश, राम प्रसाद, बालक राम, गुल्लू, भाई लाल, भग्गल, बरसाती, बुधराम, धनपता, सरोज, राधव व शिवकला का घर जल गया। ग्राम प्रधान ज्ञान चन्द्र ने बताया कि गांव में करीब पांच लाख से अधिक की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी क्षेत्र के लेखपाल को दी गई है। थाना क्षेत्र तरबगंज के पलिया चरौठा गांव के पश्चिमी पुरवा मजरा ब्यौदा मांझा में वुधवार को दोपहर आग लगने से छप्पर के 11 घर जल कर राख हो गये। हलका लेखपाल अशोक श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर आग मे हुयी क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन
पश्चिमी पुरवा के नकछेद के यहां दोपहर मे लगी आग ने देखते ही देखते पलिया चरौठा के पश्चिमी पुरवा में बसे सभी घरों को अपने आगोश में ले लिया जिसके बाद एक एक कर सभी के घर जलकर राख हो गये। रामसूरत भी आग की चपेट मे आने से झुलस गया। राम सूरत ने बताया कि आग में उनकी दो भैंस और एक पड़िया जलकर मर गयी।
धान प्रतिनिधि केशवराम ने बताया कि आग में गांव के करीब 12 पशुओं की मौत हुयी है। उन्होंने बताया कि आग मे रामकिशुन, घनश्याम, राधेश्याम, संभर सहित 11 लोगों के घर जले है। लेखपाल अशोक कुमार ने बताया कि आग में करीब चार लाख रुपये के नुकसान हुआ है। जांच रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंप दी गयी है।