फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   House fire caused by lamp

घर में दीपक से लगी आग

Sat, 16 Jan 2016 11:16 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
House fire caused by lamp
नवाबगंज में शुगर मिल कॉलोनी मार्ग पर स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरे में शुक्रवार देर रात चिराग से आग लग गई, जिससे वहां रखा घरेलू सामान जल गया। आग से एक लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन


नवाबगंज के शुगर मिल कॉलोनी के पास रहने वाले ईश्वरसरन पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे वह अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पूजा करने गए थे।
विज्ञापन


वहां धूप बत्ती व चिराग जलाया था। इसके बाद वह नीचे आ गए। ईश्वरसरन के मुताबिक करीब साढ़े नौ बजे आसपास के लोगों ने कमरे से धआं उठता देखा तो शोर मचाया।

जब वह ऊपरी मंजिल पर पहुंचे तो आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। जब तक आग बुझाई गई, तब तक वहां रखा अनाज, कपड़े व अन्य घरेलू सामान जल गया।

ईश्वरसरन ने बताया कि आग से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed