फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital

पीएससी के प्रसव कक्ष में छत से प्लास्टर टूट कर गिरा

Wed, 14 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
hospital
मसकनवा (गोंडा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मसकनवा के लेबर रूम के छत के कुछ हिस्से का प्लास्टर बुधवार की दोपहर दो बजे बेड पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि प्रसव कक्ष में कोई प्रसूता नहीं थी। बड़ी हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन

छपिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मसकनवा में ओपीडी भवन की मरम्मत, बाउंड्रीवॉल का जीर्णोद्धार, कट स्टोन, रंगाई पुताई आदि का कार्य चल रहा है। ओपीडी भवन का कार्य पूरा न होने से मरीजों का उपचार लेबर रूम में बने दूसरे कमरे में किया जा रहा है। बुधवार की दोपहर दो बजे लेबर रूम में छत का प्लास्टर गिरने की आवाज आई। आवाज सुनकर मौके पर उपस्थिति डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम आदि स्वास्थ्य कर्मी लेबर रूम के तरफ दौड़े। संयोगवश लेबर रूम में उस समय कोई प्रसव पीड़िता न होने से बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। एएनएम माया सिंह ने इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया के अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह को दी।
विज्ञापन

डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी कुछ माह पहले ही छत के मरम्मत का कार्य कराया गया था। बताया की शीघ्र ही लेबर रूम की छत को सही करा दिया जाएगा। लेबर रूम में ड्यूटी स्टाफ रूम में लगा पंखा कई दिनों से खराब है। जिससे ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed