फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   hospital,gonda,cctv

Gonda News: जिला महिला अस्पताल में लगे 33 सीसीटीवी, 26 खराब

Fri, 02 Dec 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
hospital,gonda,cctv
गोंडा मे महिला अस्पताल के प्रशासनिक भवन में लगी एलईडी में बंद दिखते अधिकांश कैमरे। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सरकारी अस्पतालों में लगी तीसरी आंख ठप पड़ी है। जिला अस्पताल में 36 तथा महिला अस्पताल में 26 कैमरे क्रियाशील न होने से अब मरीज व तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को महिला अस्पताल से बच्ची के अपहरण के बाद उसके सीसीटीवी फुटेज न मिलने पर पुलिस को घंटों खाक छाननी पड़ी। यह सिर्फ एक घटना की बात नहीं, बल्कि इससे पूर्व में हुईं घटनाओं का वीडियो न मिल पाने के कारण जांच में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए 33 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसमें 26 कैमरे बंद पड़े हैं। गुरुवार शाम को महिला अस्पताल से बच्ची के लापता होने पर पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश कैमरे बंद पाए गए। सीसी टीवी खराब होने के कारण मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने सीएमएस को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे बंद होने से पुलिस को बच्ची खोजने में करीब सात घंटे खाक छाननी पड़ी। महिला अस्पताल में पिछले दिनों हुई छह बाइक चोरी तथा मरीजों से वसूली की रिकार्डिंग नहीं मिल पाने से जांच में परेशानी हुई।
फुटेज न मिलने से नहीं हो सकी जांच
जिला अस्पताल में लगे 50 कैमरों में से सिर्फ 14 कैमरे ही काम कर रहे हैं। सोमवार को मरीज व स्टाफ नर्स के बीच हुई मारपीट की सीसीटीवी फुुटेज न मिल पाने के कारण मामले की जांच नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करवा दिया। अस्पताल परिसर से हर रोज चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें से अधिकांश मामलों में कैमरे की फुटेज नहीं मिल पाती है।
एडी ने कैमरे ठीक कराने के दिए सख्त निर्देश
अपर निदेशक चिकित्सा डॉ. अनिल मिश्र ने जिला महिला अस्पताल की सीएमएस व जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को निर्देश दिए कि अस्पताल में लगे सभी कैमरों को क्रियाशील करवाएं। जरूरत पड़ने पर कैमरों की संख्या बढ़ा दें। बच्ची के अपहरण की फुटेज न मिल पाने से अपर निदेशक ने सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किए जाने की बात कही है।

बंदरों के उत्पात से टूट जाते तार
महिला अस्पताल में बंदरों के उत्पात के चलते कैमरों के तार टूट जाते हैं, हर सप्ताह मरम्मत कराई जाती है। वायरलेस कैमरा लगवाए जाने की तैयारी की जा रही है। ताकि तार टूटने से कैमरे प्रभावित न हो सके। डॉ. सुषमा सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed