फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Homestay policy will open doors to employment: DM

होम स्टे नीति से खुलेगा रोजगार का द्वार : डीएम

Tue, 10 Feb 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Homestay policy will open doors to employment: DM
गोंडा। जिले में बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) और होम स्टे नीति–2025 पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए आय के नए अवसर खोल रही है। रोजगार का द्वार खुलेंगे। ये बातें मंगलवार को गांधी पार्क के टाउन हाल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डीएम प्रियंका निरंजन ने कही।
विज्ञापन


डीएम ने कहा, यह नीति पर्यटकों को किफायती, सुरक्षित और स्थानीय संस्कृति से जुड़ा आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कहा कि छपिया मंदिर और पृथ्वीनाथ मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था के रूप में यह योजना अत्यंत उपयोगी साबित हो सकती है। कोई भी मकान मालिक अपने घर के अधिकतम 6 कमरे या 12 बेड पर्यटकों को किराए पर दे सकता है। होम स्टे में मकान मालिक का स्वयं घर में रहना अनिवार्य है, जबकि बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाई में केयरटेकर की व्यवस्था की जा सकती है। इस दौरान सीडीओ अंकिता जैन, उद्योग उपायुक्त बाबूराम, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी वंदना पांडेय, उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed