फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Hindu Youth Corps blew the Pakistan flag

हिंदू युवा वाहिनी ने फूंका पाकिस्तान का झंडा

Wed, 21 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 21 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hindu Youth Corps blew the Pakistan flag
पाक का पुतला फूंकते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
 भारतीय सेना पर पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के विरोध में लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी ने पाक का झंडा फूंका, जबकि अन्य कई जनसंगठनों ने बैठक निंदा की। 
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय की अगुवाई में पदाधिकारियों का हुजूम लालबहादुर डिग्री कॉलेज तिराहे पर इकट्ठा हुआ। मीडिया प्रभारी सुनील दूबे ने बताया कि एलबीएस तिराहे पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए पदाधिकारियों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया।
विज्ञापन


मांग की कि पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़कर उसे सबक सिखाया जाए। इस मौके पर बब्बू दूबे, शिवशंकर, बब्बू शुक्ला, भोलानाथ सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उधर, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने मंगलवार को  अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संगमलाल द्विवेदी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान महेश तिवारी, विद्याराम शुक्ल, सत्यदेव सिंह, संजय सिंह, बलराम बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह ने बताया कि मंच के बैनर तले बैठक हुई, जिसमें उड़ी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान केडी सिंह, राम सुंदर पांडेय, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय मंत्री अनुज श्रीवास्तव, नगर मंत्री शिवेश त्रिपाठी ने कश्मीर में हुए भारतीय सेना के जवानों पर हमले का विरोध जताते हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अनुरंजन शुक्ल, सत्यम, योग, आलोक आदि मौजूद रहे।


वहीं, भारतीय लोकदल के जिला महासचिव अर्जुन वर्मा ने बताया कि राजगढ़ में पदाधिकारियों ने बैठक कर भारतीय सेना पर हुए हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान से आयात निर्यात तत्काल बंद करने की मांग केंद्र सरकार से की। इस मौके पर अनुराग सिंह, अमरनाथपटेल, गोरखनाथ, प्रेमनरायन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed