फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   highway fire shop gonda

Gonda News: गोंडा-लखनऊ हाईवे पर धू-धूकर जलीं दुकानें

Mon, 13 Mar 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
highway fire shop gonda
करनैलगंज/गोंडा। करनैलगंज में लखनऊ हाईवे पर स्थित मौर्यनगर चौराहे की दुकानों में शनिवार की देररात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में कई दुकानें आ गईं। आग की बढ़ती लपटें देखकर चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

शनिवार देररात करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें मोहम्मद हारून की दुकान में रखा करीब डेढ़ लाख hुपये का फल, ठेला सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। उसी के बगल देवेंद्र पांडेय के होटल में भी आग लगने से काउंटर, फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया। लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते विपिन सोनी के फर्नीचर की दुकान भी धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड, गश्त पर मौजूद पुलिस, पीआरबी पुलिस सहित अन्य लोगों के अथक प्रयास के उपरांत आग पर काबू मिला तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिलने के बाद कस्बा पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया, मगर आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान में रखा सामान बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ठा मजदूर गैस की आग से झुलसा
ट्रैक्टर ट्राली से ईंट उतारने के बाद लौटते समय कुर्था के पास एक फास्ट फूड की दुकान पर एक मजदूर चाउमीन खाने के लिए रुका था। गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। अचानक गैस की आग की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक व अन्य साथियों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीएम करनैलगंज को घटना की सूचना मिली तो एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचकर घायल मजदूर का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed