{"_id":"6d785cb24fed85d28658b8d21605f70c","slug":"highly-sensitive-149-gram-panchayats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"149 ग्राम पंचायतें अति संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
149 ग्राम पंचायतें अति संवेदनशील
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए प्रशासनिक मंथन शुरू हो गया है। तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉकों की 261 ग्राम पंचायतों में 116 ग्राम पंचायतों के सभी मतदेय स्थल अति संवेदनशील एवं 33 ग्राम पंचायतों के सभी बूथों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में शामिल किया गया है।
पंचायत चुनाव के सबसे पहले चरण में होने वाले करनैलगंज तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाकों करनैलगंज, कटरा बाजार, हलधरमऊ व परसपुर के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने चारों ब्लॉकों को चार जोन में बांटा है।
ब्लॉकों में आने वाले गांवों व मतदान बूथों को चार भागों सामान्य, संवेदनशील, अति संवेदनशील एवं अति संवेदनशील प्लस में बांटा गया है। करनैलगंज ब्लॉक की 65 ग्राम पंचायतों में 33 ग्राम पंचायतों के सभी बूथ अति संवेदनशील तथा 8 ग्राम पंचायतों के सभी बूथ अति संवेदनशील प्लस की सूची में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
परसपुर ब्लॉक की 68 ग्राम पंचायतों में से 39 अति संवेदनशील व 7 ग्राम पंचायतें अति संवेदनशील प्लस हैं। इसी तरह कटरा बाजार ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों में 22 को अति संवेदनशील व 8 को अति संवेदनशील प्लस बनाया गया है।
हलधरमऊ ब्लॉक की 61 ग्राम पंचायतों में 22 ग्राम पंचायतों को अति संवेदनशील एवं 10 ग्राम पंचायतों को अति संवेदनशील प्लस की सूची में शामिल किया गया है।
एसडीएम/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि चुनावी मामलों एवं शिकायतों के साथ सर्वे रिपोर्ट के आंकड़ों पर ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन किया गया है। आगे जरूरत पड़ने पर सूचियों में फेरबदल भी किया जा सकता है।
जिन ग्राम पंचायतों से अधिक शिकायतें मिलेंगी, उनको भी सूची में शामिल किया जाऐगा। चिह्नित किए गए गांवों में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए भारी मात्रा में फोर्स की व्यवस्था की जा रही है। शांति भंग की संभावना में चिन्हित लोगों को पाबंद भी किया जा रहा है।