फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Highest demand for items of groups in Sharad Mela

गोंडा: शरद मेले में समूहों के वस्तुओं की मांग सबसे ज्यादा

Fri, 10 Feb 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Highest demand for items of groups in Sharad Mela
बलरामपुर। छोटे परेड ग्राउंड में नाबार्ड की ओर से तीन दिवसीय शरद मेले का आयोजन किया जा रहा है। हस्तनिर्मित वस्तुएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं हुईं हैं। शुक्रवार को मेले में लोगों ने स्वयं सहायता समूूहों की वस्तुओं की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन


दूसरे दिन मेले का शुभारंभ एमएलके पीजी कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र गिरी व डॉ. वंदना सिंह ने स्टाॅल का निरीक्षण कर किया। सूरज महिला स्वयं सहायता समूह मोहकमपुर की साध्वी की ओर से लगाईं गईं पेंटिंग की बिक्री दो लाख रुपए से अधिक की हो चुकी है। जय मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह द्वारा आचार का स्टाॅल लगाया गया है। गौरा महिला स्वयं सहायता समूह इमलिया कोडर की सदस्य अनीता चौहान ने बताया कि 400 रुपए किलो की दर से शुद्ध शहद की बिक्री की जा रही है। इस अवसर पर शशि भानु सेवा संस्थान मध्य नगर के अध्यक्ष अजय सिंह, विश्व हिंदू महासंघ सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा शर्मा, जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, दिव्यांश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed