फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High speed internet facility will soon be available in the library

Gonda News: पुस्तकालय में जल्द मिलेगी हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा

Tue, 19 Sep 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
High speed internet facility will soon be available in the library
गोंडा। राजकीय जिला पुस्तकालय में पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को जल्द ही हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा के साथ ही अच्छी व बेहतर पठन सामग्री उपलब्ध होगी। पुस्तकालय के भवन को भी मरम्मत कार्य से दुरुस्त बना कर उसमे एसी लगवाने के इंतजाम भी कराए जाएंगे। यह घोषणा मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने की। वह मंगलवार को डीएम नेहा शर्मा के साथ जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय जिला पुस्तकालय के साथ ही संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का भी निरीक्षण कर वहां मौजूद छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी परेशानी भी पूछी। इस दौरान जब छात्रों ने गर्मी में होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए पुस्तकालय में एसी लगवाने की मांग की तो कमिश्नर ने बताया कि वह स्वयं पेड़ों के नीचे पढ़कर यहां तक पहुंचे हैं। एसी में नींद तो अच्छी आ सकती है लेकिन पढ़ाई नहीं हो पाती। हालांकि बाद में उन्होंने पुस्तकालय में मौजूद विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही वहां एसी व सीसीटीवी कैमरे के साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्र-छात्राओं से मोबाइल फोन पर ट्यूब से पढ़ाई करने में बेहद सावधानी बरतने के लिए कहा। कहा कि पढ़ाई के लिए छात्रों को एक क्लिक पर पुस्तकें उपलब्ध होनी चाहिए। निर्देश दिया कि पुस्तकालय में कर्मचारी भेजकर सभी पुस्तकें क्रमवार लगवाने के साथ ही साफ सफाई व बैठने के भी उचित प्रबंध सुनिश्चित कराए जाए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, प्राचार्य एलबीएस पीजी कॉलेज प्रोफेसर रवींद्र कुमार पांडेय सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed