{"_id":"6782d66186bf5a7f9b0734ac","slug":"high-school-and-intermediate-pre-board-exams-started-gonda-news-c-100-1-gon1003-130642-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हाईस्कूल और इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हाईस्कूल और इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू
Sun, 12 Jan 2025 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के माध्यमिक स्कूलों में शनिवार को प्रीबोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन हिंदी की परीक्षा में विद्यार्थी शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्री-बोर्ड लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। चार से 10 जनवरी के बीच विद्यालय स्तर पर कक्षा 12 की प्री-प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। शनिवार से विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षा शुरू कर दी गई। इस दौरान विद्यालयों की ओर से बोर्ड के मानकों के आधार पर प्रश्नपत्र देकर कड़ी निगरानी में नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा कराने की कवायद की गई। श्रीगांधी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी ने बताया कि सुबह 10 से 12:30 और दोपहर एक से 3:30 के बीच प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने कहा कि लगभग सभी विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। इसे लेकर रिपोर्ट भी तलब की गई है। (संवाद)

केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।
विज्ञापन