फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   High School and Intermediate Board Examinations Today

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से

Wed, 15 Mar 2017 11:28 PM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 15 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
High School and Intermediate Board Examinations Today
यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, 82878 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ होंगी। परीक्षा के लिए पूरे जिले भर में कुल 224 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रो पर 1.05 लाख परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। इन परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों के  साथ बैठक की और परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।  यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार से प्रारंभ हो रही है।
विज्ञापन


इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 58340 व इंटरमीडिएट के 46178 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इन परीक्षार्थियों के लिए कुल 224 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए इस बार जिलाधिकारी ने परीक्षा की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली है और पूरी प्रशासनिक मशीनरी को नकल रोकने में लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा मे नकल रोकने के लिए पूरे जिले को चार जोन व 24 सेक्टरों में बांटा गया है।प्रत्येक जोन में जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की गई है। सदर जोन की कमान मुख्य राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल संभालेंगे।

करनैलगंज का जिम्मा नगर मजिस्ट्रेट जगदीश सिंह,मनकापुर में सीडीओ जयंत दीक्षित व तरबगंज में अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह को लगाया गया हेै। इसके अतिरिक्त 24 सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है।


सेक्टर मजिस्ट्रटों की सुरक्षा के लिए उनके साथ एक दरोगा व चार सिपाही भी लगाए गए हैं।इसके अतिरिक्त डायल 100 की 42 टीमें अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करेंगी। डीएम ने गुरुवार को प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की और परीक्षा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed