{"_id":"ca3e2b614ec0fef539e4566e18c4081e","slug":"help-found-hours-later-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों बाद मिली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों बाद मिली मदद
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौद्ध परिपथ पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बार फिर प्रशासनिक अमला पीड़ितों को मदद पहुंचाने में असफल दिखा। मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में पीड़ितों को मदद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल में संसाधन का अभाव होने के चलते गंभीर रूप से घायल दो लोगों की मौत हो गई तथा एक युवक को लखनऊ भेजना पड़ा।
अधिकारी हों या नेता, सब लोग हादसे के प्रति मात्र अफसोस जाहिर करते दिखे। फौरी तौर पर पीड़ितों के परिवारीजनों को किसी तरह की इमदाद नहीं मिल सकी।
शनिवार को सुबह करीब आठ बजे मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर गांगनार गांव के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में नेपाल से प्रभुनाथ धाम की तीर्थ यात्रा कर लौट रहे श्रावस्ती जनपद के 12 लोगों की मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग तो मौके पर पहुंच गए, लेकिन पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। हादसे के डेढ़ घंटे बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज अभाव में दो की मौत हो गई तथा एक अन्य को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
डीएम प्रीति शुक्ला व एसपी डॉ. यूसी श्रीवास्तव करीब 11 बजे दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। 10 किलोमीटर की दूरी पर हुए हादसे में प्रशासन की लेटलतीफी को लेकर लोगों में आक्रोश साफ झलक रहा था।
सांसद दद्दन मिश्रा करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे, वहीं राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल लिया।
मृतकों के शव ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर दोपहर 12 बजे देहात थाने लाए गए। संबंधियों के मौके पर पहुंचने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया।
सरकारी इमदाद के सवाल पर राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि पीड़ितों के परिवारीजनों को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।