{"_id":"6a71fddcd7cb20f5050724f6","slug":"heavy-vehicles-will-not-ply-on-the-route-to-ayodhya-via-nawabganj-gonda-news-c-100-1-slko1026-163647-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नवाबगंज होकर अयोध्या जाने वाले मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नवाबगंज होकर अयोध्या जाने वाले मार्ग पर नहीं चलेंगे भारी वाहन
Tue, 04 Aug 2026 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। सावन मास में अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रमुख त्योहारों व सोमवार के दिन नवाबगंज होकर अयोध्या जाने वाले मार्ग पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गाें से गुजारा जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए चरणबद्ध डायवर्जन योजना लागू की है।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सावन मास 28 अगस्त को समाप्त होगा। इस अवधि में सावन के दूसरे सोमवार, सावन की शिवरात्रि, मणिपर्वत झूला मेला, नागपंचमी, अंतिम सावन के सोमवार तथा सावन पूर्णिमा जैसे अवसरों पर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए चार चरणों में बस व ट्रक (भारी वाहन) के लिए डायवर्जन लागू किया है।
सावन माह के दूसरे सोमवार और सावन की शिवरात्रि के मद्देनजर आठ अगस्त सुबह आठ बजे से 12 अगस्त सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद मणिपर्वत झूला मेला, सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर 14 अगस्त सुबह आठ बजे से 17 अगस्त रात 11 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। सावन माह के अंतिम सोमवार पर 23 अगस्त की सुबह आठ बजे से 24 अगस्त रात 11 बजे तक भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। सावन पूर्णिमा स्नान, रक्षाबंधन एवं मेला समापन के दौरान 27 अगस्त सुबह आठ बजे से 28 अगस्त रात 11 बजे तक वाहन वैकल्पिक मार्गाें से गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि डायवर्जन अवधि में भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर भीड़ की स्थिति के अनुसार यातायात व्यवस्था में परिवर्तन भी किया जा सकता है।