Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Secretary suspended over the poor state of cow shelters

Gonda News: गोशालाओं की बदहाली पर सचिव निलंबित

Sun, 15 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended over the poor state of cow shelters
गोंडा के कटरा बाजार में गोशाला का निरीक्षण करते सीडीओ दयानंद प्रसाद। 
गोंडा। गोवंश आश्रय स्थलों की बदहाल व्यवस्था और लापरवाही के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। कटरा बाजार क्षेत्र की चार गोशालाओं के निरीक्षण में गंभीर खामियां मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव विवेकानंद को निलंबित कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), सहायक विकास अधिकारी पंचायत (एडीओ पंचायत) और प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर रविवार को मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, जिला विकास अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी और उपायुक्त (श्रम रोजगार) ने कटरा बाजार क्षेत्र की गंडाही, नकहा, नदावा और भरथा इटहिया स्थित गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान तीन गोशालाओं में 337 गोवंश संरक्षित मिले। इनमें गंडाही में 128, नदावा में 95 और नकहा में 114 गोवंश मिले। भरथा इटहिया स्थित गोशाला में एक भी गोवंश नहीं मिला। यहां साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था भी बदहाल पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मिली खामियों और लापरवाही के आधार पर ग्राम पंचायत सचिव विवेकानंद को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें विकासखंड मुजेहना से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा बीडीओ आकांक्षा सिंह, एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव और कटरा बाजार के प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी बाबूराम निगम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित जिम्मेदारों को गोशालाओं में नियमित साफ-सफाई कराने, गोवंश के लिए पर्याप्त चारा और पानी उपलब्ध कराने तथा रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आगामी शीतलहर के मद्देनजर गोवंश को ठंड से बचाने के लिए सुरक्षित आश्रय और अन्य जरूरी इंतजाम समय से पूरे करने को भी कहा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed