फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Heat breaks records, mercury crosses 44 degrees

Gonda News: गर्मी ने तोड़ा रिकाॅर्ड, पारा 44 डिग्री के पार

Sat, 26 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Heat breaks records, mercury crosses 44 degrees
गोंडा। जिले में भीषण गर्मी ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जब तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। राहगीर छांव और पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे से ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। मौसम विभाग द्वारा लगाए गए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) के अनुसार दोपहर 2:15 बजे मनकापुर में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। कटरा बाजार में पारा 44.1 डिग्री और झंझरी द्वितीय में 43.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में एडब्ल्यूएस स्थापित किए गए हैं। जिससे हर क्षेत्र का सटीक तापमान मापा जा रहा है। गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। गुरुनानक चौराहा, जो आमतौर पर काफी व्यस्त रहता है, वहां भी बहुत कम लोग नजर आए। मेडिकल कॉलेज में दोपहर के समय मरीजों की संख्या में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन


हीट वेव से निपटने को तैयार कोल्ड रूम और ओआरएस कॉर्नर
मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड भवन में पहले से ही 20 बेड का हीटवेव वार्ड संचालित है। इसके साथ ही शुक्रवार को एक नया तीन बेड का वातानुकूलित कोल्ड रूम तैयार किया गया है। हीट स्ट्रोक के मरीजों को पहले कोल्ड रूम में रखकर उपचार दिया जाएगा और फिर उन्हें हीटवेव वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा मरीजों के लिए ORS कॉर्नर भी बनाया गया है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति में तुरंत राहत दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल में बिजली संकट बना चुनौती
जिला महिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए स्पेशल लाइन उपलब्ध है, लेकिन बुधवार से वहां बिजली आपूर्ति बाधित है। बुधवार और गुरुवार को पूरे दिन बिजली गुल रही। शुक्रवार को आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन दिनभर में करीब 20 बार लाइन ट्रिप कर गई। इस कारण लिफ्ट, एसी और कूलर बंद पड़े हैं, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केवल जेनरेटर से पंखे चलाकर राहत देने की कोशिश की जा रही है। वहीं बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राधेश्याम भास्कर ने बताया कि महिला अस्पताल की अंडरग्राउंड लाइन में करंट लीकेज हो रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि रविवार तक समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed