{"_id":"647e288a35593e73b5088d9f","slug":"health-card-will-be-made-for-roadways-drivers-gonda-news-c-13-1-273835-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रोडवेज चालकों का बनेेगा हेल्थ कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रोडवेज चालकों का बनेेगा हेल्थ कार्ड
Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। परिवहन निगम ने स्वास्थ्य लाभ देने के लिए चालकों का हेल्थ कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। परिवहन निगम के 28 नियमित व 127 संविदा चालकों को यह सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही चालक बसों को रूट पर दौड़ा सकेंगे।
परिवहन निगम अभी तक साल में दो बार रोडवेज परिसर में शिविर लगाकर चालकों के स्वास्थ्य की जांच कराता रहा है। मगर अब चालकों को स्वास्थ्य लाभ देने के इरादे से उनका हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। हेल्थ कार्ड के जरिए चालकों का साल में दो बार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। चालकों के दोनों आंखों व कानों की जांच के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप, ईसीजी आदि की भी जांच कराई जाएगी। जांच में फिट मिलने पर ही चालकों को रूट पर दौड़ाने के लिए बसें मिलेंगी।
परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव सिंह ने बताया कि निगम के 155 चालकों को हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। इससे 28 नियमित व 127 संविदा चालकों को स्वास्थ्य परीक्षण संग इलाज की भी सुविधा मिलेगी। जांच में स्वस्थ मिलने पर ही चालकों को रूट पर ड्राइविंग के लिए बसें दी जाएंगी।