फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Headmaster suspended due to lackness

विभाग का आदेश न मानने पर हेडमास्टर सस्पेंड

Thu, 05 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended due to lackness
विभाग का आदेश न मानने पर एक हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया गया। उन्हेें मूल विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। बीएसए रमेश यादव ने गुरुवार को बताया कि बीईओ तुलसीपुर महेंद्र कुमार की दो जनवरी को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूपनगर के हेडमास्टर व बीआरसी तुलसीपुर में सह समन्वयक के पद पर तैनात हेडमास्टर राकेश कुमार ओझा को बीते 28 दिसंबर को गैर जनपद स्थानांतरित शिक्षक ओमप्रकाश चौहान को रिलीव करने का निर्देश दिया गया था। आदेश के बावजूद हेडमास्टर ने शिक्षक को रिलीव नहीं किया। स्कूल की रंगाई-पुताई भी हेडमास्टर ने नहीं कराई।
विज्ञापन


विद्यालय में एमडीएम का संचालन अप्रैल 2016 से बंद है। उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना, रंगाई-पुताई न कराने, ड्रेस का वितरण न कराने, एमडीएम ठप होने, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, पद का दुरुपयोग करने, सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने और बिना सूचना के स्कूल व ब्लॉक संसाधन केंद्र से नदारद रहने आदि के आरोप में हेडमास्टर राकेश कुमार ओझा को निलंबित कर दिया गया है। बीईओ शिवपुरा रणजीत कुमार को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देेेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed