फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Head Master suspended

हेडमास्टर निलंबित

Sat, 19 Dec 2015 10:57 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खामियों के चलते उतरौला शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ तकिया के हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया। शिक्षामित्र का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन


उधर, उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ तकिया की हेड मास्टर का वेतन वित्तीय अनियमितता के चलते रोक दिया गया। शिक्षिका को कड़ी चेतावनी दी गई है। बिना सूचना के नदारद प्रशिक्षु शिक्षिका का अनुपस्थित दिवस का प्रशिक्षण निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


बीएसए जय सिंह ने शनिवार को बताया कि उन्होंने 18 दिसंबर को उतरौला शिक्षा क्षेत्र के चार स्कूलों का औचक निरीक्षण सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक निरंकार पांडेय के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ तकिया में शिक्षामित्र अखिलेश कुमारी आधे दिन का प्रार्थना पत्र देकर सुबह से ही अनुपस्थित पाई गईं। स्कूल में 53 के सापेक्ष मात्र नौ बच्चे उपस्थित मिले।

दिसंबर का एमडीएम रजिस्टर नहीं भरा हुआ था। इसके साथ-साथ स्कूल में गंदगी व अन्य खामियों के चलते हेडमास्टर मसऊद अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और शिक्षामित्र अखिलेश कुमारी का मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ तकिया में बच्चों की कम उपस्थिति, आपस में बैठकर शिक्षकों के बात करने, एमडीएम न बनने, प्रसाधन कक्ष व विद्यालय परिसर में गंदगी, रंगाई-पुताई न होने, निशुल्क यूनीफॉर्म वितरण का बाउचर उपलब्ध न कराने पर हेडमास्टर सीताराम एवं शाहीन आरा का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है।

शिक्षिका शालिनी सिंह को कड़ी चेतावनी दी गई है। प्राथमिक विद्यालय रमवापुर कला में प्रशिक्षु शिक्षिका प्रतिभा सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित पाई गईं जिस पर उनका अनुपस्थित दिवस का प्रशिक्षण निरस्त कर दिया गया है।


हेडमास्टर को शैक्षिक गुणवत्ता के साथ-साथ साफ-सफाई का भी निर्देश दिया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रमवापुर कला में शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने का निर्देश दिया गया है।

 साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी उतरौला को स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed