फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Happy birthday turned into mourning, chaos in the village

तीन साल में टूट गई 64 करोड़ से बनी दो प्रमुख सड़कें

Fri, 25 Jun 2021 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday turned into mourning, chaos in the village
गोंडा। जिले की दो प्रमुख सड़कें तीन साल में जवाब देने लगी हैं। 64 करोड़ से दोनों सड़कों का निर्माण तीन साल पहले ही पूरे हुए थे। टू-लेन बनी इन सड़कों का हाल यह है, अब हजारों गड्ढे सड़क में हो गए हैं और लगातार सड़क टूट रही है।
विज्ञापन

मिश्रौलिया क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से बहराइच जाने वाले बड़े वाहनों को कटरा होकर भेजा जा रहा है, इससे इन दोनों सड़कों की दशा खराब हो चुकी है। ऐसे में वाहनों का आवागमन से हादसेे की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में अंबेडकर चौराहे से कटरा बाजार तक 19 किमी टू-लेन रोड़ का निर्माण हुआ था। 28 करोड़ रुपये उस समय खर्च हुए थे। इसके निर्माण से एक अच्छी सड़क मिली थी। तीन साल में सड़क जगह-जगह टूट गई है, और गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज से कटरा बाजार होते हुए कुकुरभुकवा मार्ग का निर्माण भी हुआ था। करीब 28 किमी लंबी सड़क बनाने पर 36 करोड़ रुपये खर्च हुआ था। सड़क भी बहराइच मार्ग से कटरा व करनैलगंज को जोड़ती थी।
दोनों सड़कों के बन जाने से राह आसान हो गई थी, लेकिन सड़कें बर्बाद हो रही है। भारी भरकम वाहनों का आवागमन बढ़ने से सड़कों का दम निकल रहा है। माना जा रहा है कि बारिश में सड़क के गड्ढे होने से गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं। हादसे की संभावना भी हो रही है।
दोनों सड़कों के निर्माण में भी मानक की अनदेखी की गई। आंबेडकर चौराहे से कटरा जाते समय ही पता चल जाता है कि निर्माण में कितना खेल हुआ। पूरे रास्ते में एक दर्जन के करीब मोड़ पहले से जानलेवा थे।

अब सड़कों के जगह-जगह टूटने से खतरा और बढ़ गया है। सड़क निर्माण का साल तो 2016- 17 है लेकिन तीन साल पहले ही सड़क का निर्माण पूरा हुए है। इतने कम समय में सड़कों के ध्वस्त होने से निर्माण पर सवाल उठना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed