{"_id":"62c079a582d829393843f16f","slug":"hanged-while-talking-on-the-phone-gonda-news-lko637857998","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात करते-करते लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर बात करते-करते लगा ली फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव में शनिवार को एक युवक ने फोन पर किसी से बात करते-करते फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला तो घर में कोहराम मच गया। हालांकि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका और न ही ये पता चल सका कि वो फोन पर किससे बात कर रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के बिमौर गांव निवासी जानकी वर्मा के पुत्र शिवकुमार वर्मा (18) ने शनिवार दोपहर घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद घरवालों को पता चला तो परिजनों में कोहराम मच गया। शिवकुमार के घर पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
ग्रामीणों के मुताबिक शिवकुमार ने मोबाइल पर किसी से बात करते-करते फंदा बांधकर फांसी लगा ली। हालांकि परिवार के लोग इस बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं। जानकी वर्मा ने पुलिस को बताया कि शिवकुमार कुछ समय से परेशान था। मगर किस कारण से खुदकुशी की, ये नहीं पता।
विज्ञापन
मिश्रौलिया चौकी प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, नगर कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि फोन पर बात करते-करते युवक द्वारा खुदकुशी करने की बात कही जा रही है मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। शिवकुुमार की कॉल डिटेल खंगालकर पूरे मामले की जानकारी की जाएगी।