फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Guru Govind Singh's birth anniversary celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाई गई गुरु गोविंद सिंह की जयंती

Wed, 20 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Guru Govind Singh's birth anniversary celebrated with great pomp
गोंडा। सिक्खों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का 354वां प्रकाश उत्सव बड़े बुधवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया। शहर के मालवीय नगर स्थित दुख निवारण साहिब गुरुद्वारा सहित करनैलगंज व नवाबगंज गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आकर माथा टेकने का सिलसिला जारी रही रहा।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर पिछले 48 घंटे से चल रहे गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन हुआ। दोपहर में ही श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। गुरुद्वारे में आए लोगों ने जमकर लंगर छका।
विज्ञापन

वहीं रागी जत्थे के गगनदीप सिंह हजूरी ने अपने साथियों के साथ तहि प्रकाश हमारा भयो, परना शहर विखे भव लेहौ व धन धन हमारे भाग, घर आया पिर मेरा सहित कई कीर्तन सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे के सचिव राजेंद्र सिंह खुराना ने गुरु गोविंद सिंह के इतिहास व उनके बलिदानों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह छावड़ा, हरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, इकबाल सिंह, अजीत सिंह, नरेंद्र चावला आदि उपस्थित रहे।
नवाबगंज के कटरा कुटी धाम मंदिर में सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गई। मंदिर के महंत स्वामी चिंमयानंद महाराज ने कहा कि वे बचपन से ही क्रांतिकारी थे उन्हें किसी की गुलामी बर्दाश्त नहीं थी।
उन्हीं के पद चिह्नों पर चलते हुए उनके दोनों पुत्रों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज हमें गुरु गोविंद सिंह जी के विचारों तथा उनके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है।
खड़ौवा हनुमान मंदिर के महंत गया शरण दास जी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने सनातन संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया था। हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए अपने दोनों पुत्रों को बलिदान कर दिया। भाजपा नेता चिंतामणि तिवारी ने कहा कि धर्म की रक्षा से ही यह देश बचा हुआ है।

इस देश की संस्कृति को बुलंदियों तक पहुंचाने में सिख समुदाय का मुख्य योगदान रहा है। इस अवसर पर मंदिर के मीडिया प्रभारी अरूण सिंह, शिव प्रसाद गुप्ता, दिवाकर मौर्य, पं. परशुराम शर्मा, डॉ. कुमार, विनोद गुप्ता, श्याम तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed