{"_id":"24a1f0bf49908aec31671d270b5d64cf","slug":"grave-dug-the-bodies-referred-to-autopsy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खुदवा पोस्टमार्टम को भेजा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र खुदवा पोस्टमार्टम को भेजा शव
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों के गलत उपचार से नसबंदी कराने गई एक महिला की मौत के मामले में शनिवार को परसपुर पुलिस ने तहसीलदार की अगुवाई में महिला के शव को कब्र से खुदवाकर निकलवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परसपुर के मोहल्ला पठानपुरवा में रहने वाली महिला मनीषा (32) पत्नी बेंचू 18 दिसंबर को नसबंदी कराने के लिए सीएचसी परसपुर गई थी। जहां नसबंदी के बाद उसकी हालत अचानक खराब हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराने के बाद भी महिला की जान नहीं बचाई जा सकी और उसकी मौत हो गई थी।
इसकी शिकायत महिला के पति बेंचू ने पहले एसओ परसपुर को शिकायतीपत्र देकर की। बाद में उसने अपर निदेशक से लेकर डीआईजी तक के यहां गुहार लगाई।
विज्ञापन
बताते हैं कि डीआईजी के आदेश पर शनिवार को परसपुर एसओ देवन्ेद्र सिंह ने तहसीलदार महेंद्र किशोर की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर महिला का शव निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस मौके पर राजापुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोमती सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। महिला के पति बेंचू का आरोप है कि नसबंदी करने आए डॉक्टरों ने उसकी पत्नी की नसबंदी में कुछ गलत किया, जिससे उसकी जान चली गई।
वहीं उसका एक आरोप जिला अस्पताल में उसकी पत्नी का इलाज करने वाले डॉक्टरों पर भी है। जिन्होंने उसकी पत्नी के इलाज पर ध्यान नहीं दिया और उसकी मौत हो गई।