फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gram Van, Sundar Van and Ayush Van will be established

Gonda News: ग्राम वन, सुंदर वन और आयुष वन की होगी स्थापना

Thu, 20 Jul 2023 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Gram Van, Sundar Van and Ayush Van will be established
डीएफओ कार्यालय परिसर ​स्थित पौधशाला का निरीक्षण करतीं नोडल अ​धिकारी। संवाद
गोंडा। पौधरोपण अभियान का शुभारंभ 22 जुलाई से होगा। जिले की नोडल अधिकारी महानिरीक्षक स्टांप एवं पंजीयन कंचन वर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की। पूरे जिले में 40 लाख पौधे रोपे जाने की मुहिम में सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि ग्रामों में ग्राम वन, शहरी क्षेत्राें में सुंदर वन और वन विभाग आयुष वन स्थापित करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने करनैलगंज में भी वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय की नर्सरी की तैयारी को परखा। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागों को मिले लक्ष्यों की जानकारी की। कहा कि सभी तय लक्ष्य को पूरा करें। नोडल अधिकारी ने वन विभाग, पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, आवास विकास, नगर विकास, लोक निर्माण, जल शक्ति, रेशम, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, उर्जा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन, रेलवे, उद्यान, गृह आदि विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
विज्ञापन

कहा कि पौधरोपण में पौधे को उसकी किस्म उनके वैज्ञानिक नाम एवं अन्य जानकारियां भी लिखी जाएं, जिससे पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी व अन्य लोग उसके संबंध में जानकारी ले सकें। नोडल अधिकारी ने बीएसए, एबीएसए, डीआईओएस को निर्देश दिए कि पौधरोपण कार्यक्रम में सभी स्कूलों-काॅलेजों के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसहभागिता से अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। पौधरोपण कार्यक्रम को निर्वाचन की तरह इलेक्शन मोड में कराने के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट एवं ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाने की जानकारी डीएम नेहा शर्मा ने दी। वहीं सभी विभागों की कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रश्मि वर्मा आदि मौजूद रहीं।

वहीं करनैलगंज में निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी करनैलगंज विशाल कुमार, रेंज अधिकारी बद्री प्रसाद चौहान, करनैलगंज वन एसआई अशोक कुमार पांडे रहे। मुख्यालय पर नर्सरी निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी अभिषेक वर्मा, वन दरोगा अमित वर्मा, डिप्टी रेंजर राम चंद्र सिंह, जगमोहन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed