फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gram panchayat, district and area panchayats will be formed

ग्राम पंचायत, जिला व क्षेत्र पंचायत क्षेत्रों का होगा गठन

Sat, 28 Nov 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Gram panchayat, district and area panchayats will be formed
गोंडा। पंचायतों के गठन की कार्रवाई पूरी होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्यों के लिए वार्डों का गठन भी शुरू होगा। जिले में 158 पंचायतों के गठन की प्रस्तावित सूची जारी होने के बाद अब छह तक आपत्तियों के निस्तारण कर दिए जाएंगे। इसके बाद उम्मीद है कि 15 दिसंबर तक जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वार्डों के गठन की कार्रवाई शुरू हो जाएंगी। अभी तो पंचायतों के गठन पर आपत्तियों को लिए जाने की कार्रवाई हो रही है। इसकी प्रक्रिया शासन स्तर से 13 दिसम्बर तक पूरी हो जाएगी। फिर वार्डों के गठन और आपत्तियों का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 1054 पंचायतें थीं और 158 नई पंचायतों के 1212 पंचायतें हो जाएंगी। इसके लिए प्रक्रिया हो रही है। इसके बाद वार्डों की प्रक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। पंचायतों का कोरम सदस्यों की संख्या से पूरी होती है और पंचायतों की आबादी के हिसाब से पंचायतों में 9, 11 या 13 सदस्यों के वार्ड गठित होते हैं। ऐसे में नई पंचायतों का कोरम पूरा करने के लिए वार्ड पंचायतों की आबादी के हिसाब से तय होंगे। मौजूदा समय में 1054 पंचायतों में 13136 पंचायत सदस्यों के वार्ड हैं।
विज्ञापन

इसी तरह गावों को जोड़कर ब्लाक की आबादी के हिसाब से क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्ड का गठन होता है। आबादी तो 2011 के ही लिए जाएंगे लेकिन पंचायतों के बढ़ने से नए वार्ड तय हो सकते हैं। अभी तो 16 ब्लाकों में 1240 क्षेत्र पंचायत वार्ड तय हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य ही ब्लाक प्रमुख का चुनाव करते हैँ। इसी तरह जिला पंचायत सदस्यों का गठन भी होने की उम्मीद है। यह सदस्य ही अध्यक्ष जिला पंचायत का चुनाव करते हैं। अभी तक 51 जिला पंचायत सदस्य हैं। नई गावों के जुड़ने से इनमें भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी होते ही सदस्यों के गठन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद ही आरक्षण की कार्यवाही शुरू होगी। इसके बाद ही पंचायतों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

33 हजार से अधिक प्रत्याशी थे पंचायत चुनाव में
16 विकास खंडों के 1044 पंचायतों के प्रधानों और 13136 पंचायत सदस्यों के पदों के लिए हुए चुनाव में 22988 लोग मैदान में उतरे थे। इसी तरह 51 जिला पंचायत सदस्यों और 1240 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 94510 प्रत्याशी थे। इसमें जिला पंचायत सदस्य के 830 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 8580 लोगों ने ताल ठोंकी थी। इस तरह वर्ष 2015 के निर्वाचन में करीब 33 हजार प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इस बार पंचायतों के साथ ही सदस्यों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में चुनाव लड़ने वालों की संख्या 50 हजार के करीब होने की उम्मीद है और हर किसी की नजर पंचायतों के गठन आदि प्रक्रिया पर टिकी है।

अभी पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वार्डों के बारे में अभी कोई आदेश नहीं मिला है। 6 दिसंबर को प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो आदेश मिलेंगे, उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी। - सभाजीत पांडे, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed