{"_id":"68d8232d3e9f5102410c5e46","slug":"government-will-take-strict-action-against-those-who-spoil-the-atmosphere-brij-bhushan-gonda-news-c-100-1-brp1002-144666-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी सरकार : बृजभूषण
Sun, 28 Sep 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। बरेली विवाद पर शनिवार को कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की मंशा रखने वालों पर भाजपा सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से गंभीर है। हर तथ्य पर सरकार की नजर है। सरकार देख रही है कि नारा किस समय और संदर्भ में दिया गया।
उन्होेंने कहा कि आई लव मोहम्मद से किसी को कोई दिक्कत नहीं है। क्योंकि हम सनातन को मानने वाले लोग हैं, हम भगवान श्रीकृष्ण को भी प्यार करते हैं, राधा को भी प्यार करते हैं। कहा कि आई लव मोहम्मद के बहाने अगर देश में सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास होता है। दूसरे संप्रदाय को नीचा दिखाने की कोशिश की जाती है, तो यह उचित नहीं है।
राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की नहीं, जेहादियों की भाषा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से भारत के खिलाफ दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि वह अमेरिका व डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भारत आज मजबूर नहीं, बल्कि मजबूत देश है। एशिया कप के फाइनल पर उन्होंने कहा कि जीत भारतीय टीम की ही होगी।