{"_id":"65aebc33815ef5dd960099d4","slug":"government-offices-distanced-themselves-from-religious-events-gonda-news-c-100-1-gon1003-11727-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धार्मिक आयोजन से सरकारी कार्यालयों ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धार्मिक आयोजन से सरकारी कार्यालयों ने बनाई दूरी
Tue, 23 Jan 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या में हुए रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले में भारी उत्साह देखने को मिला। कलेक्ट्रेट समेत सरकारी कार्यालयों में हुई रंग बिरंगी लाइटिंग के बावजूद धार्मिक आयोजन से दूरी बनाए रखी गई। प्राय: सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश का असर विशेषतौर पर नजर आया।
रामनगरी महोत्सव को लेकर सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। कचहरी परिसर में रोशनी के इंतजाम तो किए गए थे लेकिन अन्य किसी भी तरह के कोई आयोजन न होने से दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जिले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अधीक्षण अभियंता कंट्रोल रूम दिन भर पूरी तरह से एक्टिव रहा। मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। अधीक्षण अभियंता आशीष सिन्हा से बताया कि अयोध्या व पूरे जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -