फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government is playing with the future of youth: Suraj

युवाओं के भविष्य से खेल रही है सरकार: सूरज

Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Government is playing with the future of youth: Suraj
बल्लीपुर में सपा के युवा घेरा अभियान में युवाओं के साथ सपा नेता सूरज सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। समाजवादी पार्टी के युवा घेरा कार्यक्रम के तहत पूर्व प्रत्याशी गोंडा सदर सपा नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवक युवतियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सूरज सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में युवा स्नातक-परास्नातक की डिग्रियां लेने के बाद भी बेरोजगार हैैं। तहसील, थाना, अस्पताल, ब्लॉक हर जगह लूट मची है। महंगाई आसमान छू रही है।
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि डीजल पेट्रोल और गैस के दाम रोज बढ़ रहे हैं। रोजमर्रा की चीजों के भाव में बढ़ोत्तरी सरकार की खासियत बन चुकी है। आए दिन छुट्टा जानवरों की वजह से मौतें होती रहती हैं।
विज्ञापन

किसान गन्ने की पर्ची के लिए दर-दर भटकता है, जो गन्ना बिक चुका है उसका भुगतान नहीं मिल रहा। युवा घेरा कार्यक्रम में आस्था पांडेय ने आरोप लगाया कि हमारे जैसे सैकड़ों युवा डिग्रियां लेकर बेरोजगार घूम रहे हैं। राहुल ने कहा कि उन्होंने इंटरमीडिएट पास किया तो अखिलेश यादव ने लैपटॉप दिया। उसके बाद से कोई सरकारी मदद नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृति सोनकर ने कहा कि पुरानी सरकार में उनकी बहन को कन्या विद्या धन मिला और आज युवतियों के लिए कोई योजना नहीं है। वहीं जिला मुुख्यालय पर युवा घेरा अभियान के लिए अभिषेक तिवारी, रवि यादव आदि ने युवाओं के साथ निकलना चाहा, लेकिन पुलिस ने वापस करा दिया।

सपा के युवा नेताओं को पुलिस ने घेरे में ले लिया। जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस के सहारे लोगों की जुबां बंद किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed