फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Government hospitals got 24 doctors

Gonda News: सरकारी अस्पतालों को मिले 24 डॉक्टर

Wed, 27 Sep 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Government hospitals got 24 doctors
गोंडा। लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों को तीन विशेषज्ञों समेत 24 नए डॉक्टर मिले हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए इनकी तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की जाएगी।
विज्ञापन




जिले के 25 सरकारी अस्पताल बिना डॉक्टर के ही संचालित हो रहे हैं। यहां फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय मिलकर मरीजों के इलाज की खानापूर्ति करते हैं। विगत दिनों लखनऊ में हुए साक्षात्कार के जरिए संविदा पर 749 डॉक्टरों का चयन हुआ है। इनमें से 24 डॉक्टरों की तैनाती जिले में की गई है।
विज्ञापन

सर्जन डॉ. डीएन सिंह व सर्जन डॉ. अविनाश पांडेय के अलावा मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार का चयन बतौर विशेषज्ञ चिकित्सक हुआ है। इसके अलावा डॉ. मो. रेहान, डॉ. सौरभ मिश्र, डॉ. विवेक राय, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अभिजीत तिवारी, डॉ. शरद कुमार, डॉ. मेधा यादव, डॉ. सुर्मिला यादव, डॉ. हितेश कुमार कुरील, डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. शिवांगी जायसवाल, डॉ. संध्या गुप्ता, डॉ. जुल्फिकार अहमद, डॉ. सुहेल अहमद, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. अजीत कुमार गुप्ता, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. विकास जायसवाल, डॉ. आनंद कुमार व डॉ. बृजेंद्र सिंह की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। जिनमें डॉक्टरों के 178 पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष जिले में अभी तक 90 डॉक्टर ही तैनात थे। 24 नए डॉक्टरों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में 114 डॉक्टर हो जाएंगे। इसके बाद भी 64 डॉक्टर कम रहेंगे। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि 24 नए डॉक्टरों की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की जाएगी। ताकि सभी पीएचसी पर डॉक्टरों की तैनाती हो सके।

जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों के स्वीकृत पद के सापेक्ष आधे पद रिक्त हैं। जिससे ओपीडी में सिर्फ एक डॉक्टर ही मरीजों का उपचार कर पा रहा है। जबकि अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 500 से अधिक मरीजों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed