फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goods will be confiscated if not removed from houses till tomorrow

कल तक आवासों से न हटाया कब्जा तो जब्त होगा सामान

Fri, 03 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Goods will be confiscated if not removed from houses till tomorrow
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नगर निकायों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला, प्रधानमंत्री शहरी आवास, स्वच्छ सर्वेक्षण-2020, आसरा आवासों के आवंटन आदि की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बैठक में चेतावनी दी है कि पन्त नगर सर्किट हाउस के निकट स्थित नवनिर्मित आसरा आवासोें में अवैध तरीके से रहने वाले कब्जेदार 05 जनवरी तक स्वत: ही कब्जे खाली कर दें अन्यथा 06 जनवरी को उनके सामानों को जब्त करके उनके विरुद्ध कानूूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिए हैं कि वे आसरा आवासों में तत्काल प्रभाव से विद्युत आपूर्ति चालू कर दें।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पीओ डूडा को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के अन्दर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वालेे अपात्रों की सूची उन्हें अपात्र किए जाने के कारण सहित उपलब्ध कराएं। कान्हा गोशाला की समीक्षा के दौरान नगर पंचायत कटरा बाजार में कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य अब तक शुरू न किए जाने पर ईओ कटरा बाजार व ठेकेदार को नोटिस जारी करने के साथ ही अगले दो दिनोें में कार्य प्रारंभ न होने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि आगामी बैठकों में ठेकेदारों की भी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं जिससे निर्माण कार्यों की ठीक ढंग से समीक्षा हो सके औ प्रगति लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि अगले सप्ताह में जनपद की सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों की कार्यशाला आयोजित की जाय जिसमें नगर निकायों के चेयरमैन, सभी ईओ, सभासदों, सफाई नायकों तथा अभियान के समन्वयकों को स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के बारेे में बताया जाय जिससे जनपद की रैंकिंग नेशनल व स्टेट लेबल पर अच्छी रहे।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाय तथा गंदगी फैलाने वालों को दंडित करने के साथ ही, स्वच्छता बरतने वाले व स्वच्छता के लिए अच्छा कार्य करने वाले लोगों, होटल मालिकों, व्यवसायियों आदि को सम्मानित भी किया जाय जिससे लोग स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित हों। जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में बेहद धीमी रफ्तार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, पीओ डूडा विनोद सिंह, सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारीगण, एलबीसी सुशील श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह व अन्य उपस्थ्ित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed