फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Goods stolen from five houses and shops

पांच घरों व दुकानों से पार किया सामान

Sun, 11 Aug 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Goods stolen from five houses and shops
पांच घरों व दुकानों से पार किया सामान
विज्ञापन

करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित नगर अस्पताल चौराहे के पास शनिवार की रात्रि में चोरों ने पांच घरों व दुकानों में चोरी कर लिया। सूचना पाकर नगर पुलिस चौकी के साथ ही कोतवाली पुलिस भी चोरी का खुलासा करने के प्रयास में लग गई है।

मामला नगर करनैलगंज के मोहल्ला सकरौरा व सुक्खा पुरवा से जुड़ा है। अस्पताल तिराहे से लखनऊ जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ सड़क के किनारे बनी दुकान व मकान दोनों मोहल्ले में स्थित है। अवध मोटर्स सर्विस सेंटर के मालिक मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि चोर सर्विस सेंटर की बाउंड्रीवाल फांद कर अंदर पहुंच गये। जहां रखा कम्प्यूटर, एलसीडी, की बोर्ड व माउस चोर चोरी कर ले गये। पड़ोसी संतोष कुमार ने बताया कि चोर उनके छत से जीना के रास्ते उनकी परचून की दुकान में पहुंच गये। जहां से एक बोरी चीनी, डालडा, रिफाइंड, अरहर दाल, उड़द की दाल व चिप्स आदि चोरी कर ले गये। इनकी दुकान के सामने सड़क की दूसरी पटरी पर मकान बनाकर रह रहे विवेक शुक्ल ने बताया कि छत के रास्ते चोर उनके घर में पहुंच गये। जहां रखा बर्तन, सूटकेश, व कपड़ा आदि चोर चोरी कर ले गये। दुकानदार विवेक सिंह ने बताया कि उनके घर से चोर इनवर्टर व बैट्री आदि चोरी कर ले गये है। चमन ने बताया कि उनकी दुकान से चोर मोटर, टूल्स व पांच हजार रुपये नकद चोरी कर ले गये। नगर पुलिस चौकी प्रभारी केके सिंह ने बताया कि चोरी का खुलासा करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed