{"_id":"679fad5af4da73a7e90e0c0e","slug":"gondas-lakshya-gets-jagmohan-dalmia-award-gonda-news-c-100-1-gon1001-131966-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा के लक्ष्य को मिला जगमोहन डालमिया पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा के लक्ष्य को मिला जगमोहन डालमिया पुरस्कार
Sun, 02 Feb 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के लक्ष्य रायचंदानी। स्रोत: परिजन
गोंडा। युवा क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित विजय मर्चेंट ट्राॅफी में जिले के होनहार लक्ष्य रायचंदानी ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। इसको लेकर शनिवार को मुंबई में लक्ष्य को सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में जगमोहन डालिमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी के पौत्र लक्ष्य रायचंदानी पर आठ वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट जुनून सवार हो गया। उन्होंने पढ़ाई के साथ ही क्रिकेट में ही कॅरिअर बनाने का ठान ली। बीते सत्र में लक्ष्य का चयन उत्तराखंड की अंडर-16 टीम में हो गया। इसी सत्र 2024 में आयोजित विजय मर्चेंट ट्राॅफी में लक्ष्य ने चौकों-छक्कों की बौछार कर दी। पूरी शृंखला में 138 रन के स्ट्राइक रेट से दमदार बल्लेबाजी की। चार शतक व दो अर्धशतक के साथ 833 रन बनाकर इतिहास रच दिया। जिसके लिए उन्हें शनिवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में जगमोहन डालमिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान क्रिकेट जगत से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रहीं। लक्ष्य के पिता राजेश रायचंदानी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। लक्ष्य की कामयाबी पर मुकेश धनकानी, विनय त्रिपाठी, विकास तिवारी, सूर्या, अंशु तिवारी, जगदीश रायतानी आदि ने खुशी जताई है।