{"_id":"644817f7074865320f0c20a7","slug":"gondas-daughters-won-gonda-news-c-13-1-200449-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बेटियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बेटियों ने मारी बाजी
Tue, 25 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में जिले की बेटियों ने एक बार फिर बाजी मार ली है। प्रदेश के साथ ही जिले की मेरिट लिस्ट में बेटियों का दबदबा दिखा। जिले में हाईस्कूल की टॉप-10 लिस्ट में 22 मेधावी हैं, इसमें 13 बेटियां शामिल हैं। इसी तरह इंटर की टॉप-10 लिस्ट में 14 मेधावियों में भी सात छात्राओं ने स्थान बनाकर बेटों के बराबर आ गईं हैं।
जिले की हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में शामिल तीन मेधावियों ने प्रदेश की टॉपर्स लिस्ट में भी स्थान बनाया है। इनमें से दो बेटियां हैं। इंटरमीडिएट की प्रदेश की टॉप-10 सूची में भी जिले की एक बेटी ने स्थान हासिल किया है। इस तरह बेटियों ने अपनी प्रतिभा से जिले से लेकर प्रदेश तक धूम मचा दी है।
हाईस्कूल की टाॅप टेन सूची में पांचवें स्थान पर बराबर अंक हासिल करके तीन छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। छठे स्थान पर तीन, आठवें स्थान पर तीन और दसवें स्थान पर सात छात्र-छात्राएं हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट की टाॅप टेन सूची में बराबर अंक होने से कई बच्चों ने समान रैंक हासिल की है। इसमें चौथे स्थान पर दो और नौवें स्थान पर चार छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि अंक बराबर होने से इन छात्र-छात्राओं को मेरिट में समान स्थान दिया गया है। यह सभी बच्चे मेरिट सूची में हैं।