फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   gonda,voter list,nagar nikaay

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरा, 2.58 लाख मतदाता देंगे फैसला

Fri, 18 Nov 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
gonda,voter list,nagar nikaay
गोंडा। जिले के दस निकाय क्षेत्रों की मतदाता पुनरीक्षण का कार्य अब पूरा हो गया है। मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की कवायद तहसीलों में शुक्रवार की देर शाम तक चलता रहा। निकाय चुनाव कार्यालय की मानें तो मतदाताओं के नाम में बढ़ोत्तरी हुई थी, 16 हजार दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मतदाताओं की संख्या दो लाख 49 हजार 87 पहले थी, अब सूची के अंतिम प्रकाशन में 9560 नए मतदाता बढ़े हैं। दो लाख 58 हजार 647 हो गई है। निकाय चुनाव की तैयारियों में मतदाता सूची तैयार हो गई है। साथ ही अब निकायों के आरक्षण के जारी होने का इंतजार बढ़ गया है। अभी शासन स्तर से आरक्षण तय होकर सूची आना है।
विज्ञापन

जिले में दस निकाय क्षेत्रों में 173 वार्डों के लिए 109 मतदान केंद्र और 323 बूथ तय किए गए हैं। इन निकायों में दो लाख 49 हजार 87 मतदाता पहले शामिल थे, जिसका प्रकाशन 31 अक्तूबर को करके दावे और आपत्तियां ली गईं। मतदाता सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय निर्वाचन में देररात तक प्रक्रिया चलती रही है। तहसील स्तर पर मतदाताओं की फीडिंग का कार्य हुआ है। देर शाम को नई मतदाता सूची जारी कर दी गई है, अब उसी के आधार पर निर्वाचन का कार्य होगा।
नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली का विवरण
निकाय का नाम - पूर्व में मतदाता - बढ़े मतदाता - अब मतदाता
नगर पालिका गोंडा - - 100938 - 3083 - 104021
नगर पंचायत, खरगूपुर - - 7956 - 207 - 8163
नगर पंचायत, धानेपुर - - 20422 - 488 - 20910
नगर पालिका, करनैलगंज - -27164 - 2494 - 29658
नगर पंचायत, कटरा - - 15926 - 629 - 16555
नगर पंचायत, परसपुर - - 13217 - 706 - 13923
नगर पालिका, नवाबगंज - - 14783 - 242 - 15025
नगर पंचायत, बेलसर - - 24157 - 877 - 25034
नगर पंचायत, तरबगंज - - 17268 - 326 - 17594
नगर पंचायत, मनकापुर - - 7256- 508 - 7764
योग- 10 - 249087 - 9560 - 258647
मतदाता सूची अंतिम रूप से तैयार कर ली गई है। अब इसी सूची के आधार पर निकाय चुनाव होंगे। मतदाता सूची तैयार करने की रिपोर्ट भेज दी गई है।
- नारायण, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed