{"_id":"69de7e1577103214d008cd24","slug":"gonda-to-lucknow-journey-now-costlier-by-rs-132-gonda-news-c-100-1-slko1026-156241-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा से लखनऊ का सफर अब हुआ 132 रुपये महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा से लखनऊ का सफर अब हुआ 132 रुपये महंगा
Tue, 14 Apr 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बस अड्डे पर खड़ी बसें।
गोंडा। सरयू नदी पर बने 44 साल पुराने जर्जर हो चुके संजय सेतु की मरम्मत 16 अप्रैल से शुरू होगी। करीब दो माह तक इस पुल से वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। छोटे वाहनों को पांटून पुल से गुजारा जाएगा। भारी व बड़े वाहन अयोध्या होकर लखनऊ आ-जा सकेंगे। ऐसे में बस से लखनऊ तक का सफर करीब 132 रुपये महंगा हो गया है। वातानुकूलित बसों से सफर करने पर 225 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। समय के साथ जेब भी ज्यादा ढीली होगी। पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ेगा।
गोंडा से संजय सेतु मार्ग होते हुए लखनऊ के अवध बस स्टेशन तक की दूरी करीब 114 किलोमीटर है। अब पुल की मरम्मत की वजह बसों के लिए यह रूट 16 अप्रैल से बंद हो जाएगा। बसों व भारी वाहनों को अयोध्या होकर लखनऊ तक का सफर तय करना पड़ेगा, जिससे यह दूरी बढ़कर लगभग 191 किलोमीटर हो जाएगी। 77 किमी की दूरी बढ़ेगी तो समय भी ज्यादा लगेगा।
दूरी बढ़ने पर बसों के किराये में भी बदलाव किया गया है। पहले इस रूट पर साधारण बस का किराया 162 रुपये और एसी बस का 206 रुपये निर्धारित था। अब नए रूट पर साधारण बस का किराया बढ़कर 294 रुपये व एसी बस का किराया बढ़कर 431 रुपये हो जाएगा। इससे जेब पर बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन
गोंडा डिपो से वर्तमान में 139 साधारण बसें और एक एसी बस संचालित हो रही हैं, जिनके रूट में यह बदलाव सीधे लागू होगा। हर दिन गोंडा से लखनऊ आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और छोटे व्यापारियों के लिए यह बदलाव बड़ी चुनौती बन सकता है। रोडवेज के एआरएम कपिल देव का कहना है कि दूरी बढ़ने के बाद किराया बढ़ना तय है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।