{"_id":"634ef5dc676b5a3c5d0c727f","slug":"gonda-state-player-football-gonda-news-lko653501512","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीपाटन मंडल ने वाराणसी को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीपाटन मंडल ने वाराणसी को 2-0 से हराया
विज्ञापन
फोटो-9-गोंडा के पीएसी मैदान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फुटबाल खेलतीं खिलाड़ी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। 66 वीं राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में छात्र खिलाड़ी पूरे जोश और उत्साह से मैदान में दम दिखा रहे हैं। टीमों की अधिक संख्या को देखते हुए तीन स्थानों पर प्रतियोगिता शुरू करवाई गई। मंगलवार को 30वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर अंडर-19 बालिका वर्ग, जवाहर नेहरू स्टेडियम में अंडर-19 बालक वर्ग तथा शहीदे आजम भगत सिंह मैदान में भी कुछ मंडलों की प्रतियोगिता हुईं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। गुरुवार को समापन समारोह होगा।
मंगलवार को 30वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर अंडर 19 बालिका वर्ग का पहला मैच अयोध्या व मेरठ मंडल के बीच खेला गया, जिसमें मेरठ ने अयोध्या को 2-0 से हराया। दूसरा मैच प्रयागराज और मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें प्रयागराज ने मुरादाबाद को 5-0 से हराया। तीसरा मैच वाराणसी और देवीपाटन मंडल के बीच खेला गया। जिसमें देवीपाटन मंडल ने वाराणसी को 2-0 से हराया। चौथा मैच मिर्जापुर व अयोध्या के बीच खेला गया जो मैच ड्रा रहा।
पांचवां मैच कानपुर और मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें कानपुर ने मुरादाबाद को 2-0 से हराया। छठा मैच आगरा व गोरखपुर के बीच खेला गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अंडर 19 बालक वर्ग में पहला मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफई व मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें सैफई हॉस्टल ने मेरठ को 2-0 से हराया। दूसरा मैच लखनऊ व प्रयागराज के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने प्रयागराज को 3-0 से हराया। तीसरा मैच देवीपाटन मंडल व गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर ने देवीपाटन मंडल को 1-0 से हराया। चौथा मैच मिर्जापुर और बरेली के बीच खेला गया, जिसमें बरेली ने मिर्जापुर को 2-0 से हराया। पांचवां मैच मैच स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच खेला गया जो मैच ड्रा रहा। छठा मैच लखनऊ और कानपुर के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने कानपुर को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
अयोध्या ने चित्रकूट को हराया
शहीदे आजम सरदार भगत में पहला मैच अयोध्या और चित्रकूट के बीच खेला गया, जिसमें अयोध्या ने चित्रकूट को 4-0 से हराया। दूसरा मैच देवीपाटन और आगरा के बीच खेला गया, जिसमें देवीपाटन ने आगरा को 4-0 से हराया। तीसरा मैच बस्ती कानपुर के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती ने कानपुर को 1-0 से हराया। चौथा मैच वाराणसी और मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी ने मेरठ को 2-0 से हराया। पांचवां मैच लखनऊ और प्रयागराज के बीच खेला गया, जिसमें प्रयागराज ने लखनऊ को 1-0 से हराया। छठा मैच झांसी और देवी पाटन मंडल के बीच खेला गया, जिसमें देवीपाटन ने झांसी को 1-0 से हराया।
सातवें मैच में अलीगढ़ ने बस्ती को 8-0 से हराया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, मंडलीय क्रीड़ा सचिव श्वेता मिश्रा, क्रीड़ा संस्थान से नरेंद्र पाल सिंह, माध्यमिक क्रीड़ा सचिव राहुल यादव, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह की निगरानी में आज की प्रतियोगिता संपन्न हुई। निर्णायक मंडल में विमल शाह, पुरुषोत्तम यादव, विश्वजीत, पुष्पेंद्र, संदीप, सत्येंद्र, शिव शंकर, अतुल, मनोज रहे।